Home » ताजा खबरें » उत्तराखंड बजट सत्र… जानें कब-कहां होगी बहस और बजट की पेशगी!…

उत्तराखंड बजट सत्र… जानें कब-कहां होगी बहस और बजट की पेशगी!…

Share :

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा बजट सत्र 2026 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी बजट सत्र 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। इस दौरान 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।

सरकारी आदेश के अनुसार, इस सत्र का आयोजन उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर सत्र से संबंधित अग्रिम तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया है।
सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी बजट सत्र की तिथियों और स्थान पर चर्चा की गई थी। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को सत्र का स्थान तय करने का अधिकार दिया था। इसके बाद 21 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होगा, लेकिन तिथियों का निर्धारण अभी शेष था।
मुख्यमंत्री की सहमति के बाद मंगलवार को विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर सत्र की तिथियों की पुष्टि की और तैयारियां शुरू करने के लिए कहा। सरकार पहले से ही सत्र को गैरसैंण में कराने के निर्णय के अनुसार सभी विभाग अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वित्त विभाग ने भी आगामी बजट सत्र के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे हैं और वर्तमान में विभागवार समीक्षा जारी है।
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण होगा। दूसरे दिन, यानी 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market