Home » ताजा खबरें » उत्तराखंड में एक और हादसा…युवक की दर्दनाक मौत, व्यापारी समेत कई घायल…

उत्तराखंड में एक और हादसा…युवक की दर्दनाक मौत, व्यापारी समेत कई घायल…

Share :

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। बढ़ते हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। ताजा हादसा हरिद्वार जिले के लक्सर-रुड़की मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार शलभ वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यापारी नेता अजय वर्मा, उनकी पत्नी सुनीता, शलभ की पत्नी मोहिनी और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी गंभीर स्थिति के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लक्सर निवासी व्यापारी नेता अजय वर्मा गुरूवार की शाम अपने परिवार के साथ रुड़की में एक विवाह समारोह में गए थे। देर रात कार से लौटते समय उनका भतीजा शलभ वर्मा वाहन चला रहा था। लंढौरा के पास स्पीड ब्रेकर पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे शलभ वर्मा की मौत हो गई और बाकी लोग घायल हो गए।
शोकाकुल परिवार और स्थानीय लोग हादसे की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। शलभ का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को लक्सर लाया गया, जहां परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market