Home » ताजा खबरें » उत्तरायणी मेला-2026: श्रद्धा के संगम पर बागेश्वर पुलिस का ‘जागरूकता अभियान’; साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति श्रद्धालुओं को किया जा रहा सतर्क।

उत्तरायणी मेला-2026: श्रद्धा के संगम पर बागेश्वर पुलिस का ‘जागरूकता अभियान’; साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति श्रद्धालुओं को किया जा रहा सतर्क।

Share :

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा ‘सुरक्षा के साथ जागरूकता’ का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मेले के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को आधुनिक अपराधों के प्रति सचेत करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस सहायता एवं जागरूकता केंद्र स्थापित किए गए हैं।


आज दिनांक -17/01/2026 को कोतवाली बागेश्वर, साइबर सेल और थाना कपकोट पुलिस द्वारा बागेश्वर – कपकोट मेला क्षेत्रों में विशेष जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से मेले में पहुँच रहे हजारों मेलार्थियों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे फर्जीवाड़ों से बचने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
कपकोट पुलिस द्वारा विशेष रूप से सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिकों) से संवाद कर उन्हें साइबर अपराधियों के झांसे में न आने और अपनी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
पुलिस द्वारा आमजन को उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नए कानूनों (BNS, BNSS, BSA), महिला सुरक्षा, अनिवार्य पुलिस सत्यापन और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (112 एवं 1930) के बारे में पंपलेट वितरित कर जानकारी दी गई।
मेले के दौरान सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु मेलार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ इन स्टॉलों का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करना तथा तकनीक के माध्यम से होने वाले अपराधों पर लगाम लगाना है। बागेश्वर पुलिस का यह प्रयास है कि मेले में आने वाला हर श्रद्धालु न केवल सुरक्षित महसूस करे, बल्कि जागरूक होकर अपने घर लौटे।

बागेश्वर पुलिस की अपील:
किसी भी संदिग्ध फोन कॉल या मैसेज के बहकावे में न आएं। यदि आपके साथ कोई साइबर ठगी होती है, तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस स्टॉल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market