Home » ताजा खबरें » एन-कॉर्ड बैठक संपन्न: नशा तस्करी पर सख्ती, एनडीपीएस मामलों में स्रोत-पहचान, मॉनिटरिंग और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश…

एन-कॉर्ड बैठक संपन्न: नशा तस्करी पर सख्ती, एनडीपीएस मामलों में स्रोत-पहचान, मॉनिटरिंग और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश…

Share :

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित एन-कॉर्ड (NCORD) बैठक में नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, स्रोत की पहचान और व्यापक जनजागरूकता के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि एनडीपीएस के प्रत्येक मामले में नशे के स्रोत तक पहुँचना अनिवार्य होगा तथा पकड़े गए आरोपियों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पूर्व एन-कॉर्ड बैठक के निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा प्रस्तुत की गई। अब तक पकड़े गए आरोपियों एवं पेडलर्स का विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरी आपूर्ति शृंखला को चिन्हित कर तोड़ा जाए। सभी एसडीएम को एनडीपीएस मामलों की अद्यतन सूची रखने और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों का रिकॉर्ड संधारित करने को कहा गया।

चरस की जनपद में आवक को लेकर जिलाधिकरी ने विस्तृत विश्लेषण कर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए तथा प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल में नशे से संबंधित प्रकरण सामने आने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ अजय साह ने जानकारी दी कि जनपद में नशा निरोधक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए कॉलेजों और विद्यालयों में निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कॉलेजों और स्कूलों में व्यापक जागरूकता अभियान, संयुक्त निरीक्षण, तथा शिक्षा विभाग, पुलिस और एनजीओ के सहयोग से कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अभियानों की उचित रिपोर्टिंग और दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किए जाने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु चल रहे अभियानों का विवरण भी नियमित साझा करने के आदेश दिए l

नशा उन्मूलन को सशक्त बनाने हेतु 1933 ‘मानस’ पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके प्रभावी उपयोग पर भी बैठक में जोर दिया गया। नशामुक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नशे से उबर चुके व्यक्तियों के अनुभवों एवं विचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने कहा कि बागेश्वर को नशामुक्त बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ नियमित बैठकें, सतत निगरानी और रचनात्मक जनजागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाएँ।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस.नबियाल, आबकारी अधिकारी डी.के. त्रिपाठी, सीओ बागेश्वर अजय साह, पुलिस निरीक्षक सलाहुद्दीन खान, जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य, ए.सी.एम.ओ.डॉ. अनुपमा ह्यांकी, मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती आदि उपस्थित रहे |

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market