Home » ताजा खबरें » कुमाऊं में मौसम का बदला मिज़ाज: कौसानी–ग्वालदम में 6 साल बाद पहली बर्फबारी…

कुमाऊं में मौसम का बदला मिज़ाज: कौसानी–ग्वालदम में 6 साल बाद पहली बर्फबारी…

Share :

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में साल की पहली बर्फबारी ने पहाड़ों को एक बार फिर सफेद चादर से ढक दिया है। बागेश्वर जिले के ऊँचाई वाले इलाकों में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी और ग्वालदम से लगे गांवों में बर्फबारी देखने को मिली है।


लंबे समय से बारिश न होने के कारण क्षेत्र के लोग मायूस नजर आ रहे थे, लेकिन कुदरत ने इस बार सीधे बर्फ और बारिश के साथ मौसम का रुख बदला। बताया जा रहा है कि कौसानी और ग्वालदम क्षेत्र में करीब 6 साल बाद बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र में ठंड तो बढ़ी है, लेकिन लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
बर्फबारी के बाद कौसानी में मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। पहाड़ों पर जमी बर्फ और बदलते मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए। कई पर्यटकों ने बर्फ के बीच तस्वीरें लीं और इस नज़ारे को यादगार बताया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्फबारी और बारिश से जहां एक ओर ठंड बढ़ेगी, वहीं खेती-किसानी और जल स्रोतों के लिए यह मौसम बेहद फायदेमंद साबित होगा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऊँचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market