Home » ताजा खबरें » गरुड़ क्षेत्र में लूट का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, ₹10 हजार बरामद

गरुड़ क्षेत्र में लूट का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, ₹10 हजार बरामद

Share :

बागेश्वर।
गरुड़ क्षेत्र में 2 फरवरी 2026 को हुई लूट की घटना का बैजनाथ कोतवाली पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लूट की गई ₹10,000 की नकदी भी बरामद कर ली है।


पुलिस के अनुसार, दिनांक 5 फरवरी 2026 को मुकदमा वादी की तहरीर पर एफआईआर संख्या 03/2026 अंतर्गत धारा 309(6), 351(2), 352 बीएनएस में मामला पंजीकृत किया गया था। लूट की घटना के खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 फरवरी 2026 को लूट की घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
हर्षित लोहनी, पुत्र स्व. अनिल लोहनी, निवासी ग्राम दर्शानी, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर
मनीष सिंह मेहरा उर्फ थापू, पुत्र नंदन सिंह मेहरा, निवासी तैलीहाट, कोतवाली बैजनाथ, जनपद बागेश्वर
के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट की गई ₹10,000 की राशि बरामद की है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
मनीष मेहरा उर्फ थापू का आपराधिक इतिहास—
एफआईआर संख्या 14/2025, धारा 115(1), 121(1), 132, 351(1), 352 बीएनएस, थाना बैजनाथ
एफआईआर संख्या 01/2026, धारा 115(2), 131, 351(2), 352 बीएनएस, कोतवाली कौसानी
हर्षित लोहनी का आपराधिक इतिहास—
एफआईआर संख्या 16/2025, धारा 309(6), 351(2), 352, 317(2), 3(5) बीएनएस, थाना बैजनाथ
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market