Home » ताजा खबरें » गरुड़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन | रेखा आर्या के पति के खिलाफ पुतला दहन | महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध

गरुड़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन | रेखा आर्या के पति के खिलाफ पुतला दहन | महिलाओं पर टिप्पणी का विरोध

Share :

गरुड़ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन और उनका पुतला दहन किया।
महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बसंत कुमार कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी बागेश्वर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का मान सम्मान नहीं करती। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसके विरोध में आज गरुड़ में पुतला दहन किया गया।
नरेंद्र बिष्ट कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा,
बीजेपी द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की किसी भी घटना पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हम हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ते रहेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं का अपमान जारी रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले पर बीजेपी और प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market