Home » ताजा खबरें » गरुड़ में तहसील दिवस आयोजित, मौके पर ही तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण…

गरुड़ में तहसील दिवस आयोजित, मौके पर ही तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण…

Share :

गरुड़। मंगलवार को तहसील परिसर गरुड़ में मासिक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस का आयोजन तहसीलदार निशा रानी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील दिवस प्रति माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाता है, जिसके तहत आम जनता की समस्याओं को सुना जाता है और उनका त्वरित समाधान किया जाता है।


आज आयोजित तहसील दिवस में ग्राम सभा चरसों से एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें तीन अलग-अलग समस्याएं शामिल थीं। पहली शिकायत वन विभाग से संबंधित थी, जिसमें जंगलों में आग की समस्या बताई गई। दूसरी शिकायत गांव में पेयजल संकट को लेकर थी, जबकि तीसरी शिकायत मोटर मार्ग से जुड़ी हुई थी।
तहसीलदार निशा रानी ने संबंधित तीनों विभागों को मौके पर ही अवगत कराते हुए शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई और समस्याओं का समाधान कराया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम जनता को तहसील या जिला मुख्यालय तक दौड़ न लगानी पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market