Home » ताजा खबरें » ग्राहकों के लाखों के गहने और नकदी लेकर सुनार फरार, पीड़ित पहुंचे पुलिस के द्वार…

ग्राहकों के लाखों के गहने और नकदी लेकर सुनार फरार, पीड़ित पहुंचे पुलिस के द्वार…

Share :

हल्द्वानी।
लामाचौड़ क्षेत्र में एक ज्वेलर द्वारा ग्राहकों से लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ज्वेलरी बनाने और पुराने गहनों को सुरक्षित रखने के नाम पर लिए गए करीब 228.3 ग्राम सोना और भारी नकदी के साथ आरोपी ज्वेलर के गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार लामाचौड़ स्थित मां भगवती ज्वैलर्स का संचालन नरेंद्र सिंह रावत और उनकी पत्नी पूजा रावत, निवासी ग्राम मोड़ी, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) द्वारा किया जा रहा था। नरेंद्र रावत कई वर्षों से क्षेत्र में रहकर स्थानीय लोगों से गहने बनवाने, मरम्मत और सुरक्षित रखने के नाम पर सोना व नकदी लेता आ रहा था।

बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को ज्वेलर अचानक दुकान बंद कर लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इस बीच ज्वेलर की पत्नी ने मुखानी थाने में पहले ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मंगलवार को पीड़ित महिलाओं समेत सात लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि जब वे सोमवार को शिकायत लेकर मुखानी थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने उनकी बात नहीं सुनी।

शिकायतकर्ताओं में पूरन सिंह बोहरा ने बताया कि उन्होंने 40.550 ग्राम सोने के गहने और 100 ग्राम का सोने का सिक्का ज्वेलर को दिया था। बसंती देवी ने 21.280 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये नकद और 50 हजार रुपये ऑनलाइन दिए। पुष्पा कन्याल ने 20 ग्राम सोना और 1.85 लाख रुपये नकद, जबकि हेमलता दानू ने 26.4 ग्राम सोना, 27 हजार रुपये नकद और 48 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे।

पीड़ितों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उसकी संपत्ति सीज कर गहने और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market