चमोली, उत्तराखंड: चमोली ज़िले से इस वक्त एक बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले में तेज़ रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान मनीष, पुत्र कैलाश सिंह, निवासी गलाई, ज़िला बागेश्वर के रूप में हुई है। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया, और प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बैजनाथ अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में एम्बुलेंस भी खराब हो गई। इसके कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका और युवक की मौत हो गई।
यह हादसा एक बार फिर यातायात सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाता है। नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग अब और तेज़ हो गई है।
Post Views: 8




