10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित।

77 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26-01-2026 को श्री चन्द्रशेखर घोडके(IPS) पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह आदि के लिए चयनित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये।जिसमें जनपद बागेश्वर से श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS), पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर'” से श्री रमेश राम, अपर उप निरीक्षक (ASI), अभिसूचना (LIU) ‘सेवा के आधार पर’ “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड'” श्री चन्द्र राम, अग्निशमन अधिकारी , जनपद बागेश्वर अग्निशमन विभाग ‘सेवा के आधार पर’ “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर'” से सम्मानित किया गया है। साथ ही जनपद के समस्त थाना/चौकी/अग्निशमन केन्द्र/शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना/शाखाओं में ध्वजारोहण कर संकल्प लिया गया।
इसी के साथ पुलिस लाईन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय जिला अधिकारी महोदया आकांक्षा कोंडे जी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई व इसके उपरान्त रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि महोदया द्वारा परेड में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी एवं परेड में प्रथम स्थान प्राप्त महिला होमगार्ड टोली के कमांडर उ0नि0 गोल्डी घुघत्याल को पुरस्कृत किया एवं द्वितीय स्थान पर पुरुष पी0आर0डी0 जवानो की टोली के कमांडर हे0का0 रमेश चन्द्र भट्ट को पुरस्कृत किया गया। तृतीय पुरस्कार NCC टोली की गताजंली को दिया गया। मुख्य अतिथि महोदया द्वारा समारोह में आये हुए सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई और गणतंत्र दिवस व भारतीय संविधान आदि के सम्बन्ध में सम्बोधित गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही महोदय द्वारा समारोह में आये हुए प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी, सीनियर सिटीजन व अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।
साथ ही जिलाधिकारी महोदया बागेश्वर व पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा जनपद बागेश्वर के पुलिस के 10 अधिकारी/ कर्मचारियों को वर्ष 2025 में किये गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रैतिक परेड का नेतृत्व श्री मनीष शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर द्वारा किया गया तथा परेड के द्वितीय कमांडर अपर उ0नि0 हरीश बिष्ट एवं तृतीय कमाण्डर अपर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह रहे। परेड में पहली टोली सशस्त्र पुलिस (पुरुष) का नेतृत्व अपर भरत सिंह उ0नि0, दूसरी टोली नागरिक पुलिस (महिला) का नेतृत्व म0उ0नि0 निर्मला पटवाल , तृतीय टोली नागरिक पुलिस (पुरुष) का नेतृत्व अपर उ0नि0 मोहन सिंह रावत , चौथी टोली महिला होमगार्ड को नेतृत्व उ0नि0 गोल्डी घुघत्याल , पाचवी टोली पी0आर0डी0 (पुरुष) का नेतृत्व हे0का0 रमेंश चन्द्र भट्ट ,छठवी टोली एन0सी0सी0 का नेतृत्व कैडेट गीताजंली डसीली व सातवी टोली चीता मोबाइल कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में , आठवी टोली य़ातायात पुलिस वाहन , नौवी टोली SDRF राहत बचाव वाहन , दसवी टोली अग्निशमन वाहन ,ग्यारवी टोली पुलिस दुरसंचार ने अपनी-अपनी टोली/दस्ते का नेतृत्व किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मंच का संचालन आरक्षी सूरज ग्वासाकोटी व महिला होमगार्ड निशा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास, नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढिया, जिला महामंत्री भाजपा श्री संजय परिहार, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री आर सी तिवारी, उप जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती प्रियंका रानी, गणमान्य/वरिष्ठ नागरिक दिलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य, पत्रकार बंधु व जनपद पुलिस व जिला प्रसाशन के अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवारजन, स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




