जनपद की कमान संभालते ही नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र कुमार मेहरा (IPS) द्वारा पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से आज दिनॉक-17/02/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी महोदय ने विभिन्न शाखाओं के महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उन्हें अद्यतन व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आंकिक शाखा, शिकायत सेल और प्रधान लिपिक कार्यालय एवं अन्य कार्यालयो की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया। उन्होंने जोर दिया कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।
कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सभी पुलिस कर्मियों को पूरी वर्दी व अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित को बताया कि “पुलिस कार्यालय जनपद की कार्यप्रणाली का मुख्य केंद्र है। यहाँ कार्यों में पारदर्शिता, गति और शुद्धता होना अनिवार्य है ताकि जनता को न्याय मिलने में देरी न हो।”