जनपद में नशे की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना काण्डा पुलिस ने NDPS एक्ट से संबंधित मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने पूर्व में पंजीकृत मामले में प्रकाश में आए एक सह-अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विदित हो कि थाना काण्डा में पूर्व से पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 09/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट की विवेचना के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई थी। साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को धारा 29 NDPS एक्ट के तहत सह-अभियुक्त के रूप में नामजद किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए आज दिनांक 16.02.2026 को उक्त सह-अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
बागेश्वर पुलिस जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Post Views: 3




