Home » ताजा खबरें » पिथौरागढ़ के बोयल गांव में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौत…

पिथौरागढ़ के बोयल गांव में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौत…

Share :

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। गंगोलीहाट तहसील के बोयल गांव के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा गंगोलीहाट तहसील की न्याय पंचायत पोखरी भेरग के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोयल के पास हुआ। कार संख्या UK-05 TA-5117 सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। हादसे में 36 वर्षीय भोपाल सिंह, पुत्र शेर सिंह, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय शिवनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचते ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
एक ही गांव के दो लोगों की असमय मौत से बोयल गांव में मातम छा गया है। गांव के हर घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने पहाड़ी सड़कों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम सुधारने की मांग की है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market