Home » ताजा खबरें » पुलिस की तत्परता से मेले में खोया 4 वर्षीय मासूम मिला परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस की तत्परता से मेले में खोया 4 वर्षीय मासूम मिला परिजनों के सुपुर्द किया।

Share :

कत्यूर बाजार मार्केट क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों की सजगता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बाजार निवासी एक व्यक्ति का 4 वर्षीय पुत्र, मेले की भीड़ में अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया था।

व्यक्ति द्वारा बच्चे के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात ‘चीता पुलिस’ तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मेले के चप्पे-चप्पे पर सघन खोजबीन अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और त्वरित कार्रवाई के बाद बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

बच्चे के मिलने के बाद उसके पिता को तत्काल सूचित किया गया। आवश्यक कार्रवाई और पहचान पुख्ता करने के बाद, पुलिस द्वारा बच्चे को सही-सलामत उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने मासूम बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस प्रशासन और मदद करने वाले लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी, निकटतम थाने या 112 को सूचित करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market