बागेश्वर से गरुड़ की ओर आ रहा एक वाहन हरिद्वारछीना के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें दुर्घटना में हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेजा जा रहा है। घायलों में हिमांशु पुत्र मोहन खुलबे, निवासी मन्यूडा; आशु नेगी पुत्र प्रताप सिंह, निवासी चनोली; और वाहन चालक शशांक वर्मा पुत्र सुमित वर्मा, निवासी टीटबाजार शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की संख्या UK 04 X 2977 बताई जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल बैजनाथ महेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और सभी वाहन सवार सुरक्षित हैं। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।




