पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशन में जनपद में न्यायालयों द्वारा जारी वारंटों की तामील एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

माननीय न्यायालय द्वितीय एसीजेएम हल्द्वानी (ACJM Haldwani) द्वारा फौ० वाद संख्या 2200/2023, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत काफी समय से फरार चल रहे वारंटी के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त करीब 1 वर्ष से न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त वारन्टी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण:
दीवान राम पुत्र मथुरा प्रसाद।
निवासी: ग्राम बैड़ा मजेरा, कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र: 49 वर्ष।
Post Views: 12




