Home » ताजा खबरें » बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धोखाधड़ी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

Share :

उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी आधार और पैन कार्ड के दुरुपयोग से मोबाइल फोन पर फाइनेंस लोन लेकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था।

कोतवाली बागेश्वर में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आधार और पैन कार्ड के दस्तावेजों का कूटरचित तरीके से इस्तेमाल कर मोबाइल फोन का लोन ले लिया। इस मामले में कोतवाली बागेश्वर में FIR नंबर 41/24 के तहत धारा 420 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले में धारा 467, 468, 471 और 34 आईपीसी भी जोड़ी गई।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और टेक्निकल टीम ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सदस्य रविन्द्र ढाका (40 वर्ष) निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को 27 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो अन्य आरोपी — जौनी पुत्र बलवंत सिंह और अंकित पुत्र कृष्णपाल — को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market