Home » ताजा खबरें » बागेश्वर: सीमर गांव में गौशाला में भीषण आग, 6 लूटे घास जलकर राख | बड़ा हादसा टला…

बागेश्वर: सीमर गांव में गौशाला में भीषण आग, 6 लूटे घास जलकर राख | बड़ा हादसा टला…

Share :

बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के सीमर गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक गौशाला में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सीमर गांव निवासी केदार सिंह भरड़ा, पुत्र हयात सिंह, की गौशाला में लगी इस भीषण आग में छह लूटे घास के पूरी तरह जलकर राख हो गए, वहीं गौशाला को भी भारी नुकसान पहुंचा है।


आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।
सूचना मिलने पर फायर स्टेशन की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर सर्विस के जवानों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धन सिंह कहा
इस घटना में किसी प्रकार की पशु या जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग की चपेट में आकर छह लूटे घास पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील पांडे, और सुनील भरड़ा सहित अन्य लोगों ने प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन से राहत और मुआवजे की उम्मीद की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market