Home » ताजा खबरें » विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बूथ लेवल एजेंट्स की बैठक आयोजित..

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बूथ लेवल एजेंट्स की बैठक आयोजित..

Share :

जनपद बागेश्वर में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोंड़े की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स की भूमिका, दायित्वों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना तथा त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बूथ लेवल एजेंट्स से अपेक्षा की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन, विलोपन एवं नवीन नामावली संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने, सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं एजेंट निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिकायत की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, भारतीय जनता पार्टी से मदन राम आगरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अर्जुन चंद भट्ट, रंजीत रावत, चामू सिंह देवली तथा जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह देवली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market