Home » ताजा खबरें » वैध पास की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 25 लाख की शराब की खेप जब्त की…

वैध पास की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 25 लाख की शराब की खेप जब्त की…

Share :

उत्तराखंड के बागेश्वर से बड़ी खबर सामने आई है। होली से पहले अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कपकोट पुलिस ने वैध शराब पास की आड़ में की जा रही तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 248 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान एक टाटा 407 वाहन से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसे शामा अंग्रेजी शराब की दुकान पर उतारने के बजाय अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा था।

मामले में वाहन चालक मोहन सिंह को हरिमोहन बार भराड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी हिमांशु दफौटी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कपकोट थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बरामद 248 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को सीज कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में कपकोट थाने की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, एएसआई सुमित कुमार, कांस्टेबल हरीश सनवाल और कांस्टेबल अशोक टम्टा शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market