Home » ताजा खबरें » हल्द्वानी: खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी…

हल्द्वानी: खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी…

Share :

हल्द्वानी शहर में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरुण बिष्ट के रूप में हुई है, जो बरेली रोड स्थित प्रसिद्ध घूंघट बैंक्वेट हॉल के स्वामी बताए जा रहे हैं। घटना मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के पास होने के कारण इलाके में सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने अस्पताल के पास एक कार को काफी देर से खड़ा देखा। कार के सभी शीशे बंद थे, जिससे संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार के दरवाजे लॉक होने के कारण उन्हें तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। उस समय कार का एसी चालू था और युवक का शरीर ठंडा पड़ चुका था।

युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार के शीशे बंद होने और लंबे समय तक एसी चलने के कारण दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव या ऑक्सीजन की कमी की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि किसी भी तरह की साजिश की संभावना को पूरी तरह खारिज किया जा सके। घटना मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के नजदीक होने के चलते खुफिया विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market