Home » ताजा खबरें » 1.400 कि0ग्रा0 अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।

1.400 कि0ग्रा0 अवैध चरस परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।

Share :

उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री जितेंद्र मेहरा , पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 17-02-2025 को एसओजी व कोतवाली बागेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नीलकंठ रेस्टोरेन्ट छाती काण्डा रोड के पास चैकिंग के दौरान (1)- अभियुक्त नरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र नन्दन सिंह के कब्जे से 774 ग्राम अवैध चरस मो०सा० संख्या UK03A 7511 (प्लैटीना) से परिवहन करते हुए (2)-अभियुक्त महेश सिंह मेहता पुत्र प्रेम सिंह के कब्जे से 626 ग्राम अवैध चरस वाहन संख्या UK02TA 2857 (ALTO कार) से परिवहन करते हुए बरामद कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-09/26 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 03 लाख रुपये।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1.नरेन्द्र सिंह कोरंगा पुत्र नन्दन सिंह कोरंगा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चुचेर, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर।

2.महेश सिंह मेहता पुत्र प्रेम सिंह मेहता उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चुचेर, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
(01)- उoनिo मनोहर चंद कोतवाली बागेश्वर (2) कानि.प्रेम राम कोतवाली बागेश्वर(3) कानि संतोष सिंह (एसओजी/ANTF) (4) कानि. रमेश सिंह (एसओजी/ANTF) (5) कानि.भुवन बोरा (एसओजी) (6) कानि.राजेन्द्र कुमार ( चालक एसओजी)

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market