भालू का महिला पर अचानक हमला, महिला गंभीर घायल,वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
बड़कोट (उत्तरकाशी), 13 जनवरी 2026।रवांई रेंज के अंतर्गत बड़कोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नोनीयाली तोक में एक भालू ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। हमले में अमरा देवी (पत्नी गजेंद्र सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना प्रातः करीब 7 बजे की है।…