सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर बागेश्वर पुलिस सख्त; नियम तोड़ने वाले 24 वाहनों पर कार्यवाही, 2 वाहनो का कोर्ट का चालान , एक वाहन सीज;
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। दिनाँक-28/01/2026 को यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले…