पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में जनपद में ’36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ (National Road Safety Month-2026) के तहत यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान तेजीसे चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना कपकोट और थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थानाध्यक्ष कपकोट श्री प्रताप सिंह नगरकोटी व थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा मुख्य बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोष्ठी आयोजित कर पर वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया। इस दौरान चालकों को पहाड़ी मार्गों पर ओवरलोडिंग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने पम्फलेट वितरित कर आमजन को ‘नेक व्यक्ति’ (Good Samaritan) योजना के बारे में बताया कि कैसे सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर पुलिस द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाता है।
बिना हेलमेट और तीन सवारी (Triple Riding) न चलने की सख्त हिदायत। तीव्र गति से वाहन चलाने के दुष्परिणामों और दुर्घटनाओं के खतरों के प्रति सचेत किया गया। व्यावसायिक वाहन चालकों को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त रखने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने व सुरक्षित सफर हेतु आमजन को पुलिस द्वारा दिलाई यातायात नियमों की शपथ।
बागेश्वर पुलिस की अपील:
बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि “सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है।” यातायात नियमों का पालन स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट (MV Act) के तहत निरंतर कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।




