Home » ताजा खबरें » Ind W Vs Sl W Live Score:भारत को लगा चौथा झटका, ऋचा घोष पवेलियन लौटीं; स्कोर 60 के पार

Ind W Vs Sl W Live Score:भारत को लगा चौथा झटका, ऋचा घोष पवेलियन लौटीं; स्कोर 60 के पार

Share :

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारत की पारी जारी है। भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 64 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। चामरी अट्टापट्टू ने ऋचा घोष को आउट किया जो छह गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुईं। 

भारत को लगे शुरुआती झटके

निमाशा ने भारत को शुरुआती झटका दिया। अपना पहला ओवर डालने आईं निमाशा ने शेफाली वर्मा को अपना शिकार बनाया जो इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रही थीं। भारत के लिए शेफाली वर्मा के साथ डेब्यू कर रहीं जी कमालिनी ने पारी का आगाज किया। शेफाली हालांकि छह गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद पावरप्ले के अंदर ही कविशा ने कमालिनी को पवेलियन की राह दिखाई जो 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुईं।

इस सीरीज में भारत का पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर

भारत ने पावरप्ले समाप्त होने तक दो विकेट पर 40 रन बनाए थे। भारत का श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में यह पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर है। भारत ने इससे पहले शुरुआती चार मैचों में पावरप्ले में 55/1, 68/1, 55/1 और 61/0 रन बनाए थे। भारत ने पावरप्ले समाप्त होने के बाद तीसरा विकेट गंवाया। रश्मिका ने हरलीन देओल को बोल्ड किया। हरलीन 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुईं। फिर चामरी अट्टापट्टू ने ऋचा घोष को आउट किया जो छह गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुईं। 

जी कमालिनी ने किया डेब्यू

श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत के लिए जी कमालिनी ने इस मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह को आराम दिया गया है। कमालिनी के अलावा स्नेह राणा को भी मौका मिला। वहीं, श्रीलंका ने भी एकादश में दो बदलाव किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत: शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी।

श्रीलंका: हसिनी परेरा, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), इमिशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवांदी, कौशानी नुथयांगना (विकेटकीपर), निमाशा मादुशानी, इनोका रानावीरा, माल्की मदारा। 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market