Home » ताजा खबरें » बुजुर्गों का सम्मान, पुलिस का अभिमान: बागेश्वर पुलिस ने ‘सीनियर सिटीजन’ से भेंट कर जाना उनका कुशलक्षेम।

बुजुर्गों का सम्मान, पुलिस का अभिमान: बागेश्वर पुलिस ने ‘सीनियर सिटीजन’ से भेंट कर जाना उनका कुशलक्षेम।

Share :

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के द्वार पहुंचकर उनसे मुलाकात की गई।

 


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस कर्मियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को ‘वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा सेल’ और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आकस्मिक जरूरत या आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकें। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के प्रति भी जागरूक किया गया।
बागेश्वर पुलिस का यह निरंतर प्रयास है कि समाज के बुजुर्ग स्वयं को अकेला न समझें और सुरक्षित महसूस करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market