Home » ताजा खबरें » अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक गंभीर घायल, दो के फंसे होने की आशंका…

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक गंभीर घायल, दो के फंसे होने की आशंका…

अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना–शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कसानबैंड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन फिसलते हुए नीचे स्थित दूसरी सड़क तक जा पहुंचा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो पहाड़ी से तेजी से फिसलते हुए नीचे गिरी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से निजी वाहन के माध्यम से तत्काल धौलछीना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं, वाहन की स्थिति और मलबे को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दो लोग अभी भी वाहन के भीतर फंसे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। खाई में गिरे वाहन को निकालने के साथ-साथ संभावित रूप से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market