बागेश्वर। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में थाना कपकोट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में FIR संख्या 51/2026 दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) BNS तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(j)(ii)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने थानाध्यक्ष कपकोट को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में कपकोट पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कविन्द्र कुमार पुत्र दलीप राम, निवासी ग्राम बाँसे, थाना कपकोट, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।




