गरुड़ (बागेश्वर):
गरुड़ तहसील पत्रकार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इस दौरान आयोजित बैठक में पत्रकारों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रशेखर बड़सीला को अध्यक्ष, दिनेश नेगी को उपाध्यक्ष, कृष्णा गाड़िया को महासचिव, विपिन जोशी को उप सचिव, भगवत नेगी को कोषाध्यक्ष और अनिल पांडे को सम्प्रेक्षक चुना गया।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पांडेय ‘बृजवासी’ और अर्जुन राणा को संगठन का संरक्षक बनाया गया, जबकि अखिल जोशी और जगदीश पांडे को सदस्य के रूप में नामित किया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि संगठन क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का काम करेगा। साथ ही पत्रकारों की एकजुटता और पेशेवर सहयोग को भी मजबूत किया जाएगा।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि अगले माह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह भी किया जाएगा।



