गरुड़। गरुड़ ब्लॉक के पचना निवासी बसंत कुमार पुत्र बची राम उम्र 38 साल ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। बसंत कुमार की पत्नी दीपा देवी अपने बच्चों के साथ गरुड़ किराये में रहती हैं। सुबह जब बच्चों के किताब लेने घर पहुंची तो बसंत कुमार कमरे के अन्दर लटका मिला। जिसके बाद पत्नी ने पूर्व ग्राम प्रधान पचना प्रकाश कोहली को सूचना दी। जिसके बाद प्रकाश कोहली द्वारा 112 में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा कि दोनों दरवाजे अंदर से बंद है। जिसके बाद पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर कर दरवाजा तोड़ कर शव को अपने कब्जे में लिया गया।

कोतवाल कैलाश नेगी ने कहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्म हत्या का मामला दिख रहा है फिर भी पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम हेतु जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया जा रहा है।






