सर्वप्रथम महोदय द्वारा बाबा बागनाथ के दर्शन किये गये। जिसके बाद महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द सलामी ली गयी। तत्तपश्चात् महोदय द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिकारीयों/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

परिचय प्राप्त करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि अवैध नशे के कारोबार, साइबर फ्राड तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे तथा बीट पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे।
इस दौरान महोदय द्वारा बताया गया की अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Post Views: 6




