आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ के झूलाघाट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा|
पिथौरागढ़,पुलिस गिरफ्त में युवती से दुष्कर्म का आरोपी।
पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीडियो की आड़ में युवती को ब्लैकमेल कर रहा था

झूलाघाट कोतवाली में एक युवती ने लिखित तहरीर दी थी। युवती के अनुसार क्षेत्र का रहने वाला हरीश कोहली ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी उसे डराने धमकाने के साथ ही गाली गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली झूलाघाट में आरोपी हरीश कोहली के विरुद्ध धारा 377/551 (2) /552/64 बीएनएस एवं धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। प्रकरण की जांच एसएचओ झूलाघाट संजीव कुमार द्वारा की गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Post Views: 7




