Home » ताजा खबरें » नैनीताल हाईकोर्ट की सुरक्षा कड़ी, एसएसपी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान…

नैनीताल हाईकोर्ट की सुरक्षा कड़ी, एसएसपी के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान…

Share :

नैनीताल:
सुरक्षा के मद्देनज़र उत्तराखंड उच्च न्यायालय परिसर में पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान परिसर में एंटी सबोटाज चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई तथा आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की गई। एसएसपी ने सभी प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था का जायजा लेते हुए सुरक्षा मापदंडों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश को श्रेणीवार व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सुरक्षा ऑडिट टीम को हाईकोर्ट की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उन्नत सुरक्षा योजना तैयार करने को कहा गया, जिसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा।

इसके अलावा प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों की बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और परिसर में तैनात पुलिस बल, क्यूआरटी, वायरलेस, फायर और बीडीएस टीमों की तैनाती का भी विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक में डॉ. जगदीश चंद्र सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।

पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market