Home » ताजा खबरें » उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, युवती गंभीर घायल…

उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, युवती गंभीर घायल…

Share :

उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लालकुआं–काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की ही 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली और स्कूटी पर उनके साथ बैठ गई। बताया जा रहा है कि नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास जैसे ही स्कूटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ी और आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, उसी दौरान स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market