Home » ताजा खबरें » सितारगंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप…

सितारगंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सौतेले पिता पर बेटी से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप…

Share :

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही सौतेले पिता पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2010 में उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी मां, सौतेले पिता, भाई और बहन के साथ सितारगंज के एक गांव में रहने लगी।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई और वर्ष 2019 में उसकी मां का भी निधन हो गया। मां की मौत के बाद उसका भाई नानकमत्ता में रहकर पढ़ाई करने लगा, जबकि युवती घर पर अपने सौतेले पिता के साथ रहने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान एक दिन आरोपी ने युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर जबरन दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी के डर से पीड़िता लंबे समय तक यह बात किसी को नहीं बता सकी।

बाद में वर्ष 2021 में युवती की शादी उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक से हो गई और वह ससुराल चली गई। हालांकि, एक बार मायके आने पर आरोपी ने फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। तब पीड़िता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी, लेकिन परिवार की बदनामी के डर से मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।

पीड़िता का आरोप है कि 11 जनवरी 2026 को उसके पति की मौत हो गई। इसके कुछ दिन बाद 21 जनवरी 2026 को जब वह अपने ससुराल में बच्चों को दूध पिला रही थी, तब उसका सौतेला पिता वहां पहुंच गया और उसके साथ फिर छेड़छाड़ की। इसके बाद से आरोपी लगातार फोन और मैसेज के जरिए उसे परेशान कर रहा है।

आखिरकार परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) बीएस धौनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market