उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घास काट रही 11 साल की बच्ची पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया।
घटना जेष्ठवाड़ी गांव की है, जहां 11 वर्षीय कशिश, पुत्री अरविंद सिंह, घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा बाघ अचानक बाहर निकला और बच्ची पर झपट पड़ा।

बाघ के हमले से घबराई बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बाघ जंगल की ओर भाग गया और बच्ची की जान बच सकी।
घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों की आवाजाही को देखते हुए बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ की निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
फिलहाल, इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग जंगल की ओर जाने से भी सतर्कता बरत रहे हैं।
Post Views: 22



