Home » ताजा खबरें » बागेश्वर में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बागेश्वर में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

बागेश्वर। मौसम विभाग ने जिले में 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने 31 अगस्त, सोमवार को जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

आदेश के तहत जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र के खिलाफ नियमानुसार सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय बच्चों और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। भारी बारिश और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market