उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल भ्रमण के दौरान लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने अपनी पुस्तक ‘हे राम – गांधी हत्याकांड की एक पड़ताल’ भेंट की।
लेखक ने मुख्यमंत्री को पुस्तक के विषयवस्तु और इसमें किए गए शोध के बारे में जानकारी दी। पुस्तक महात्मा गांधी हत्याकांड से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों, घटनाओं और उनके विभिन्न पहलुओं पर आधारित है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक भेंट करने पर लेखक का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहित्यिक एवं शोधपरक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शोधपरक साहित्य इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाने में भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post Views: 13






