Home » ताजा खबरें » Up News:कफ सिरप तस्करी के खिलाफ एक्शन, सरगना शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

Up News:कफ सिरप तस्करी के खिलाफ एक्शन, सरगना शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम

Share :

कफ सिरप की तस्करी में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मुख्य सरगना शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों पर सोनभद्र पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें भदोही का निशांत उर्फ रवि गुप्ता, बनारस का विजय गुप्ता और सहारनपुर का विशाल उपाध्याय शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की सक्रियता भी बढ़ाई गई है। आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला

सोनभद्र पुलिस ने गत 18 अक्तूबर की रात चेकिंग के दौरान दो कंटेनर को पकड़ा था। इसमें चिप्स-नमकीन की पेटियों के पीछे कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो दो ट्रक कफ सिरप रांची और फिर गाजियाबाद से भी चार ट्रक में लदा कफ सिरप पकड़ा गया। इस पूरे मामले में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल व उसके पिता भोला जायसवाल के स्वामित्व वाली शैली ट्रेडर्स की बड़ी भूमिका सामने आई थी। 

जांच में सामने आई थी ये बात

पूरे मामले की जांच के लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने एसआईटी गठित करते हुए जांच आगे बढ़ाई तो शैली ट्रेडर्स का नेटवर्क आसपास के कई अन्य जिलों व राज्यों तक फैला मिला। फर्जी ड्रग लाइसेंस की आड़ में कागजों पर कई करोड़ शीशी कोडिन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति दिखाई गई है। इसमें से दो फर्म सोनभद्र में भी पंजीकृत मिली थी, जिनके विरुद्ध औषधि नियंत्रण विभाग ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे संबंधित एक आरोपी सत्यम को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: बढ़ई और पेंटर के नाम पर भी ड्रग फर्म, ड्रग अफसरों ने की अनदेखी; पढ़ें- क्या है पूरा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market