गरुड़ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन और उनका पुतला दहन किया।
महिलाओं के सम्मान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बसंत कुमार कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी बागेश्वर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का मान सम्मान नहीं करती। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसके विरोध में आज गरुड़ में पुतला दहन किया गया।
नरेंद्र बिष्ट कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा,
बीजेपी द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता की किसी भी घटना पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हम हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ते रहेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं का अपमान जारी रहा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले पर बीजेपी और प्रशासन क्या रुख अपनाता है।




