Home » ताजा खबरें » बागेश्वर में जनसुनवाई: डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 10 शिकायतें, शिक्षकों की कमी पर मांगी स्कूलवार रिपोर्ट

बागेश्वर में जनसुनवाई: डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 10 शिकायतें, शिक्षकों की कमी पर मांगी स्कूलवार रिपोर्ट

बागेश्वर, 21 सितंबर 2026। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। जनसुनवाई में कुल 10 शिकायतें एवं प्रकरण दर्ज किए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए।

शिक्षकों की कमी पर डीएम सख्त

जनसुनवाई में शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों की विद्यालयवार और विकासखंडवार सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहां तत्काल वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो।

डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था की भी समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी निगरानी

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से 100 प्रतिशत कॉलिंग कर शिकायत के निस्तारण और की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने तथा जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

‘हैलो बागेश्वर’ की शिकायतों की भी समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने ‘हैलो बागेश्वर’ के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market