Home » ताजा खबरें » बागेश्वर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, 27 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 1 वाहन सीज

बागेश्वर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर, 27 वाहन चालकों पर कार्रवाई; 1 वाहन सीज

बागेश्वर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 22 सितंबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 1 वाहन सीज किया गया, जबकि 3 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया और एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर लगाए गए।

इसके साथ ही ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी जारी रहा। पुलिस ने 19 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन पाए जाने वाले 6 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने और किसी भी तरह की हुड़दंग या अशांति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market