हल्द्वानी-काठगोदाम: जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम रोड पर डंडे लहराते हुए अराजकता फैलाने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक वाहनों से डंडे लहराते हुए सड़क पर दबंगई और दहशत फैलाते नजर आए थे। वीडियो सामने आते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और उनके वाहनों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, कुल 15 युवकों को चिन्हित किया गया, जिनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं।
पुलिस ने 8 बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला, जबकि वीडियो में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी सीज कर दिया गया।
वहीं, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग कराई गई और उनके परिजनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता या दहशत फैलाने वालों पर पुलिस की नजर है।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, दहशत और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यानी जन्माष्टमी की रात सड़क पर डंडे लहराकर दबंगई दिखाना युवकों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो सामने आया और पुलिस ने एक्शन लेते हुए 15 युवकों को चिन्हित कर दिया।
हल्द्वानी-काठगोदाम से बड़ी खबर—वायरल वीडियो पर नैनीताल पुलिस का सख्त प्रहार!






