लालकुआं। दो युवकों को जबरन कार में बैठाकर जंगल ले जाने, बंधक बनाने और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को मोटाहल्दू निवासी दीपक सिंह बिष्ट और अनिरुद्ध बिष्ट को कथित तौर पर जबरन कार में बैठाकर जंगल ले जाया गया था। आरोप है कि जंगल में दोनों युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने मामले की जांच तेज की। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलवंत गुड्डू, कमल सोमी, दीपक जोशी और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की निशान मैग्नाइट कार, जिसका नंबर UK04AK 1293 बताया गया है, को भी कब्जे में ले लिया है।
चार आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहन जब्ती के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। लालकुआं की इस घटना में पुलिस की कार्रवाई को मामले में अहम सफलता माना जा रहा है।




