Home » ताजा खबरें » नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

बॉलीवुड से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

रिपोर्टों के मुताबिक, नाना पाटेकर को तड़के उनके डोना पाउला स्थित घर पर गंभीर हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR के जरिए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। शुरुआती चिकित्सकीय जानकारी में कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया गया है।

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। करीब पांच दशक के अपने लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए।

‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम’, ‘नटसम्राट’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय और दमदार संवाद अदायगी ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन और रंगमंच के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई।

नाना पाटेकर की खास आवाज, तीखा अंदाज और पर्दे पर किरदार को जीवंत करने की उनकी शैली भारतीय सिनेमा में हमेशा याद की जाएगी। उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market