बागेश्वर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार जारी है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने 10 अगस्त 2026 को जिले में विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 3 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 3 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।
वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग और उत्पात करने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
बागेश्वर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
साथ ही, यदि कहीं भी कोई व्यक्ति अशांति या हुड़दंग करता दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
बागेश्वर पुलिस का संदेश साफ है—कानून का पालन करें, सुरक्षित रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Post Views: 3




