Home » ताजा खबरें » चम्पावत में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

चम्पावत में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

चम्पावत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध भांग की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है।

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थाना रीठा साहिब पुलिस ने ग्राम बुडम और सुकनी में अवैध रूप से की जा रही करीब 02 नाली भांग की खेती को नष्ट कर दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से भांग की खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर खेती को नष्ट करने के साथ ही ग्रामीणों को अवैध भांग की खेती से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों और इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

चम्पावत पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार और अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अब जरूरत है कि पुलिस के साथ आम लोग भी आगे आएं और नशे के खिलाफ इस मुहिम को मजबूत बनाएं।

नशामुक्त चम्पावत की ओर एक कदम—नशे के खिलाफ जंग में समाज की भागीदारी सबसे जरूरी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market