Home » ताजा खबरें » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस का हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस का हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

बागेश्वर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 17 अगस्त को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग और उत्पात मचाने के साथ ही यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा।

कार्रवाई के दौरान 32 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 4 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 5 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, हुड़दंग करने या यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखें, शराब के नशे में वाहन न चलाएं और किसी भी तरह की अशांति या हुड़दंग की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बागेश्वर पुलिस का संदेश साफ है—कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Advertisement
Tools for Journalists to Publish News
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई
Rashifal
Share Market